बीजेपी ने आज बंगाल बंद बुलाया: क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद? समय और अन्य जानकारी

   
      पश्चिम बंगाल दिनांक 27 अगस्त 2024 को प्रदर्शनकारियों का नबन्ना तक पैदल मार्च के दौरान 
 कोलकाता पुलिस प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठी चार्ज और वाटर कैनन के प्रयोग के विरोध में आज दिनांक 28 अगस्त 2024 को प्रदेश B. J. P. अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने 12 घंटे का बंगाल बंद का आह्वान किया है।

        कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार व उसकी हत्या कर देने के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मामले को ठीक ढंग से संज्ञान न लेने व मामले की लीपापोती करने के लिए प्रदर्शनकारियो द्वारा मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नबन्ना या सचिवालय तक मार्च का आयोजन किया गया था।
          अत: 28 अगस्त 2024 को बंगाल B. J. P. के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए की बंगाल सरकार जनता की समस्याओं का समाधान न करके केवल दमनकारी नीति अपना रही है, इसलिए सरकार के खिलाफ इस बंद का आयोजन किया जा रहा है,और इसका उद्देश्य केवल सरकार व जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है।

     इस बंद का असर दुकानों, बाजार, परिवहन सेवाओं व स्कूल कॉलेज पर पड़ सकता है।
      स्वास्थ्य सेवाओं को इस बंद से मुक्त रखा गया है। सभी अस्पताल व मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे, जिससे कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में जनता को चिकित्सीय सेवाएं व डाक्टर उपलब्ध रहें और जनता को कोई परेशानी ना हो।
          यह प्रदर्शन सुबह 6:00 से शुरू होकर शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया है। सभी इमरजेंसी सेवाओं को इस बंद से मुक्त रखा गया है। यद्यपि राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया है जिससे कि कोई अपनी घटना ना घटे।
         B. J. P. के इस बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। कुछ लोग इस बंद का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे अनावश्यक मानते हुए राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। यह समय जनता को समझदारी से काम लेने का है।इमरजेंसी सेवाओं के चालू रहने से किसी भी आपातकालीन स्थिति की संभावना नहीं है।

टिप्पणियाँ

अपनी बुकिंग करें

Discover the World with Free Travel Tours

Join us for an unforgettable adventure!

लोकप्रिय पोस्ट

वाराणसी के ऐतिहासिक भारत मिलाप मेले में भगदड़ और लाठीचार्ज: मंत्री के बेटे से विवाद के बाद दरोगा निलंबित, पुलिस पर उठे सवाल

सिगरा स्टेडियम में राज्य मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद के नाम पर उठी विवाद की चिंगारी